चंदवा में अपराधियों ने युवक से लूटे दो लाख

Updated at : 13 Oct 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
चंदवा में अपराधियों ने युवक से लूटे दो लाख

चंदवा (लातेहार) : प्रखंड के भुसाढ़ गांव के समीप सोमवार शाम अपराधियों ने युवक से दो लाख रुपये लूट लिये. भुक्तभोगी सुबोध कुमार धोबीटोला (चंदवा) के रहनेवाला है. इस संबंध में उसने चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा कि वह बालूमाथ से तकादा के रुपये लेकर बाइक से चंदवा लौट रहा था. […]

विज्ञापन

चंदवा (लातेहार) : प्रखंड के भुसाढ़ गांव के समीप सोमवार शाम अपराधियों ने युवक से दो लाख रुपये लूट लिये. भुक्तभोगी सुबोध कुमार धोबीटोला (चंदवा) के रहनेवाला है. इस संबंध में उसने चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा कि वह बालूमाथ से तकादा के रुपये लेकर बाइक से चंदवा लौट रहा था.

इसी क्रम में भुसाढ़ गांव के समीप एक ब्लू रंग की यामाहा बाइक (8510) पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया. इसके बाद तीनों उसे धक्का देकर गिरा दिये और रुपयों से भरा बैग व मोबाइल फोन लेकर तीनों भाग गये. लूट की सूचना उसने सुधीर व राकेश अग्रवाल को दी. उन्होंने सुबोध का प्राथमिक उपचार कराया. चंदवा पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola