लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार
Updated at : 08 Sep 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

मंत्री का पुतला दहन करने आये मोरचा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार विश्रामपुर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का पुतला दहन करने आये झारखंड नवनिर्माण मोरचा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को रेहला पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मोरचा कार्यकर्ताओं को पुतला दहन भी नहीं करने दिया. […]
विज्ञापन
मंत्री का पुतला दहन करने आये मोरचा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विश्रामपुर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का पुतला दहन करने आये झारखंड नवनिर्माण मोरचा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को रेहला पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मोरचा कार्यकर्ताओं को पुतला दहन भी नहीं करने दिया. पुलिस ने पुतला जब्त करते हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गयी.
पुतला दहन नहीं करने देने से नाराज मोरचा के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की. यहां उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्यमंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी पर भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगाते हुए झारखंड नवनिर्माण मोरचा ने उन्हें बरखास्त करने की मांग कर रही थी. इसी मुद्दे को लेकर मोरचा बुधवार को विश्रामपुर विधानसभा के छह प्रखंडों में एकसाथ पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया था.
बी.मोड़ पर पुतला दहन करने आये मोरचा सुप्रीमो अभिमन्यु सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पीआर बांड भरवा कर पुलिस ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को देर शाम छोड़ दिया. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है. मंत्री अपने ताकत व रसूक से गरीबों की आवाज दबा रहे हैं. लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सबको है.
लेकिन इस अधिकार को भी आम लोगों से छीना जा रहा है. थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने कहा कि शांति भंग न हो, इसके लिए पुलिस ने धारा 151 के तहत सभी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में राहुल दुबे, विवेक शुक्ला, नवल पांडेय, संतोष गुप्ता, रविशंकर चौबे, मंगल गुप्ता, नवलेश सिंह, संजू सिंह, निजाम अंसारी सहित कई लोग
शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




