ढलाई करते मजदूर गिरा, रिम्स रेफर
Updated at : 02 Sep 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : इंदिरा गांधी चौक के समीप सीएमएम रोड में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की छत की ढलाई के क्रम में गुरुवार की दोपहर मजदूर रामचरित्र मेहता (थाना टोली, चंदवा) करीब बीस फीट ऊंचाई से गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में साथी मजदूरों द्वारा उसे सामुदायिक […]
विज्ञापन
चंदवा : इंदिरा गांधी चौक के समीप सीएमएम रोड में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की छत की ढलाई के क्रम में गुरुवार की दोपहर मजदूर रामचरित्र मेहता (थाना टोली, चंदवा) करीब बीस फीट ऊंचाई से गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
आनन-फानन में साथी मजदूरों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय के दूसरे तल्ले पर खिड़की का छज्जा ढ़ाला जा रहा था. इसी क्रम में सेटरिंग टूट गयी. मजदूर नीचे के छज्जा पर जा गिरा. वह छज्जा भी टूट गया. मजदूरों की मानें तो उक्त कार्य पेटी कांट्रैक्टर हातिम मियां द्वारा कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




