बालूमाथ व चंदवा से आठ बाल श्रमिक मुक्त

Updated at : 15 Jul 2016 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
बालूमाथ व चंदवा से आठ बाल श्रमिक मुक्त

दुकान मालिकों पर होगी कार्रवाई लातेहार/चंदवा : जिले के चंदवा और बालूमाथ प्रखंड में ऑपरेशन मुस्कान-टू के तहत विभिन्न वेल्डिंग, साइकिल व मोटर साइकिल सर्विस दुकानों में छापेमारी कर आठ बच्चों को मुक्त कराया. छापामारी अभियान का नेतृत्व कर रहे चंदवा थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने बताया कि चंदवा में छापामारी कर चार बाल श्रमिकों […]

विज्ञापन

दुकान मालिकों पर होगी कार्रवाई

लातेहार/चंदवा : जिले के चंदवा और बालूमाथ प्रखंड में ऑपरेशन मुस्कान-टू के तहत विभिन्न वेल्डिंग, साइकिल व मोटर साइकिल सर्विस दुकानों में छापेमारी कर आठ बच्चों को मुक्त कराया.

छापामारी अभियान का नेतृत्व कर रहे चंदवा थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने बताया कि चंदवा में छापामारी कर चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. विभिन्न दुकान में बाल मजदूरी की सूचना मिली थी.

गुरुवार को एक टीम बनाकर छापामारी की गयी. रांची ऑटो सर्विस से संजीत उरांव (कीता, चंदवा), राजू साइकिल दुकान से अब्दुल आलम (बालूमाथ) तथा संतोष विश्वकर्मा की वेल्डिंग दुकान से पंकज लोहरा (चटुवाग) व सुजीत लोहरा (रूद मूर्तियां) को मुक्त कराया गया. थाना प्रभारी श्री पांडेय ने कहा कि सभी दुकानदार के खिलाफ भी कानूनी व आर्थिक कार्रवाई की जायेगी. चंदवा थाना के बाल संरक्षण पदाधिकारी मो शमीम खान ने चारों बच्चों को बाल कल्याण समिति लातेहार के हवाले कर दिया है.

वहीं, पुलिस निरीक्षक कपिल देव सिंह ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड से चार बच्चों को मुक्त कराया गया. इसमें सुजीत कुमार (12), राजकुमार चौधरी (11), सुरेंद्र भुईयां (12) एवं मुकेश साव (12) शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola