10-10 किलो की 15 लैंडमाइन बरामद

Updated at : 13 Jul 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
10-10 किलो की 15 लैंडमाइन बरामद

लातेहार : जिले के गारू थाना क्षेत्र के बूढ़ा पहाड़ में सोमवार को माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च आॅपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ जानेवाले रास्ते में लगायी गयी 10-10 किलोग्राम की 15 लैंडमाइंस बरामद की. बम निरोधक दस्ते ने बरामद लैंडमाइंस को […]

विज्ञापन

लातेहार : जिले के गारू थाना क्षेत्र के बूढ़ा पहाड़ में सोमवार को माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च आॅपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ जानेवाले रास्ते में लगायी गयी 10-10 किलोग्राम की 15 लैंडमाइंस बरामद की. बम निरोधक दस्ते ने बरामद लैंडमाइंस को विस्फोट कर नष्ट कर दिया.

पुलिस को नुकसान पहुंचाने की थी योजना : एसपी

एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि माओवादियो के खिलाफ आॅपरेशन जारी रहेगा. पुलिस को क्षति पहुंचाने के लिए माओवादियों ने श्रृंखलाबद्ध तरीके से15 लैंडमाइंस (आइडी) प्लांट किया था. उन्होंने कहा कि मंगलवार को सर्च आॅपरेशन के दौरान माओवादियों से पुलिस का सामना नहीं हुआ है.

तीन जिले की पुलिस अभियान में शामिल है

बूढ़ा पहाड़ में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे आॅपरेशन में लातेहार, गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर की पुलिस शामिल है. इससे पहले नेतरहाट में हुई उच्चस्तरीय बैठक में संयुक्त रूप से आॅपरेशन चलाने का निर्णय लिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola