बाराती बस पलटी, पांच घायल

चान्हो (रांची) : थाना क्षेत्र में टेढ़ी पुल के निकट मंगलवार की शाम मनीष नामक एक बस जेएच 03 ई 6750 असंतुलित होकर पलट गयी. इससे उसमें सवार चार बाराती व खलासी घायल हो गये. खलासी ऋषि कुमार दुबे 35 वर्ष को गंभीर चोट आयी है, जिसे मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद […]
चान्हो (रांची) : थाना क्षेत्र में टेढ़ी पुल के निकट मंगलवार की शाम मनीष नामक एक बस जेएच 03 ई 6750 असंतुलित होकर पलट गयी. इससे उसमें सवार चार बाराती व खलासी घायल हो गये.
खलासी ऋषि कुमार दुबे 35 वर्ष को गंभीर चोट आयी है, जिसे मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया. घटना शाम करीब सात बजे की है. बताया जा रहा है कि बस डालटेनगंज से बारात लेकर रांची जा रही थी.
इसी क्रम में टेढ़ी पुल के निकट तीखे मोड़ में असंतुलित होकर पलट गयी. बस के पलटने से ऋषि कुमार दुबे बस के नीचे दब गया था. उसे पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया. दुघर्टना में बस सवार डालटनगंज के विभा देवी 40 वर्ष, कलावती देवी 42 वर्ष, मनोज कुमार 45 वर्ष व नेहा कुमारी 15 वर्ष घायल हो गये. इनका इलाज मांडर रेफरल अस्पताल में किया गया. हादसे में कई अन्य बारातियों को भी मामूली चोट आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




