वर्चस्व की लड़ाई में तीन का अपहरण

लातेहार. जेजेएमपी व टीपीसी आमने-सामने लातेहार : सदर थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति मोरचा परिषद (जेजेएमपी) एवं तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर सामने आयी है. बुधवार को टीपीसी के उग्रवादियों ने जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर गोपाल सिंह उर्फ कार्तिक को सदर थाना क्षेत्र के तूपू गांव […]
लातेहार. जेजेएमपी व टीपीसी आमने-सामने
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति मोरचा परिषद (जेजेएमपी) एवं तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर सामने आयी है. बुधवार को टीपीसी के उग्रवादियों ने जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर गोपाल सिंह उर्फ कार्तिक को सदर थाना क्षेत्र के तूपू गांव से हथियारों के बल पर उठा लिया. इसके बाद जेर गांव ले गये.
ग्रामीणों के समक्ष उसकी पिटाई की गयी, फिर हिदायत देते हुए कहा, अपराधी मत बनो, सुधर जाओ. इसके बाद उसे छोड़ दिया . जब इसकी सूचना जेजेएमपी के उग्रवादियों को मिली तो वे टीपीसी के सब जोनल कमांडर के परिजन दशरथ यादव व राजमोहन यादव (गुरगू) को उसके घर से उठा लिये. गोपाल की रिहाई की सूचना मिलने के बाद जेजेएमपी उग्रवादियों ने इन दोनों को छोड़ दिया.
गांववालों के सामने पीटा, िफर छोड़ा
टीपीसी ने जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर गोपाल को उठाया, पिटाई की, फिर हिदायत देकर छोड़ा
प्रतिशोध में जेजेएमपी ने टीपीसी के सबजोनल कमांडर के परिजनों को उठाया, फिर छोड़ा
सूचना मिली है, कार्रवाई होगी : एसपी
एसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस का मिली है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. हालांकि किसी ने पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं दी है. अगर लिखित सूचना मिलती है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




