लातेहार में माओवादियों ने मोबाइल टावर फूंका
Updated at : 28 Jun 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

गारू (लातेहार) : तेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कारवाई पंचायत के हेठाटोली में भाकपा माओवादियों ने सौर ऊर्जा से संचालित मोबाइल टावर को रविवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया. गारू के थाना प्रभारी ने बताया कि टावर में लगे बीस सोलर मॉड्यूल को माओवादियों ने तोड़ दिया और पावर प्लांट के कुछ हिस्सों […]
विज्ञापन
गारू (लातेहार) : तेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत कारवाई पंचायत के हेठाटोली में भाकपा माओवादियों ने सौर ऊर्जा से संचालित मोबाइल टावर को रविवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया. गारू के थाना प्रभारी ने बताया कि टावर में लगे बीस सोलर मॉड्यूल को माओवादियों ने तोड़ दिया और पावर प्लांट के कुछ हिस्सों को जला दिया.
गार्ड अकलू ने बताया कि रात दो बजे 200 की संख्या में भाकपा माओवादी के सदस्य पहुंचे, उसकी पिटाई की और वहां से जाने को कहा. इसके बाद टावर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना से पूर्व भी थाना क्षेत्र के सुरकुमी में सौर ऊर्जा संचालित बीएसएनएल टावर के पावर प्लांट को माओवादियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




