गारू में बच्चों को नहीं मिला मध्याह्न भोजन
Updated at : 27 Jun 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

गारू के तीन विद्यालय रविवार को थे बंद गारू(लातेहार) : झारखंड के शिक्षा सचिव आराधना पटनायक के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है. श्रीमती पटनायक ने सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में रविवार समेत सरकारी छुट्टी के दिन भी मध्याह्न भोजन चालू रखने का निर्देश दिया है, लेकिन गारू प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में […]
विज्ञापन
गारू के तीन विद्यालय रविवार को थे बंद
गारू(लातेहार) : झारखंड के शिक्षा सचिव आराधना पटनायक के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है. श्रीमती पटनायक ने सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में रविवार समेत सरकारी छुट्टी के दिन भी मध्याह्न भोजन चालू रखने का निर्देश दिया है, लेकिन गारू प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में विभागीय निर्देश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है. रविवार 26 जून को प्रखंड के मवि कबरी, मवि गोइंदी व उमवि लाई में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं दिया गया.
बच्चे मध्याह्न भोजन के लिए पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश राम ने कहा कि सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिवों को मध्याह्न भोजन रविवार के अलावा छुट्टी के दिन भी चालू करने का निर्देश दिया गया है. जांच कर तीनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




