हर भाजपाई लगाये पांच पौधे
Updated at : 27 Jun 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने जिले के सभी भाजपाइयों से कम से कम पांच पेड़ लगाने की अपील की है. शहर के माको डाक बंगला में भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ों का लगाना आवश्यक है. उन्होंने केंद्र […]
विज्ञापन
लातेहार : मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने जिले के सभी भाजपाइयों से कम से कम पांच पेड़ लगाने की अपील की है. शहर के माको डाक बंगला में भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ों का लगाना आवश्यक है. उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराने की अपील भाजपा कार्यकर्ताओं से की. कहा कि झारखंड सरकार केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर ही है.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव ने सदस्यता अभियान की चर्चा की और कहा कि लातेहार जिला में कम से कम 1500 सक्रिय सदस्य बनाये जायेंगे. मंडल अध्यक्षों को कई दिशा निर्देश भी दिये गये. बैठक में जिले के सभी प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्षों के साथ समीक्षा की गयी.
बैठक में प्रेम सिंह, राजेश्वर प्रसाद यादव, लाल कौशल नाथ शाहदेव, संजय जायसवाल, राजेश प्रसाद, जयराम प्रसाद, रामलाल साहु, इश्वरी सिंह, लव कुमार दुबे, कौशल किशोर प्रसाद, विशु राम, गणेश प्रसाद, प्रेमचंद पांडेय, रामदेव सिंह, राजन तिवारी, आनंद सिंह, रितेश प्रसाद, राज कुमार पाठक, लव कुमार सिंह, विजय प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




