दो उग्रवादियों के शव मिले, कारबाइन बरामद

Updated at : 24 Jun 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
दो उग्रवादियों के शव मिले, कारबाइन बरामद

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियातू प्रखंड के विश्रामपुर बखरीया अहरा के पास से दो उग्रवादियों के शव बरामद किये गये. इनकी पहचान राजेंद्र उरांव (अमवाडीह, बारियातू) तथा कुलदीप साव (पहरा, केरेडारी, हजारीबाग) के रूप में हुई. शव के समीप से एक देसी कारबाइन, एक गोली, एक जोड़ी जूता, खाली मैगजीन, एक पिट्ठू बैग […]

विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियातू प्रखंड के विश्रामपुर बखरीया अहरा के पास से दो उग्रवादियों के शव बरामद किये गये. इनकी पहचान राजेंद्र उरांव (अमवाडीह, बारियातू) तथा कुलदीप साव (पहरा, केरेडारी, हजारीबाग) के रूप में हुई. शव के समीप से एक देसी कारबाइन, एक गोली, एक जोड़ी जूता, खाली मैगजीन, एक पिट्ठू बैग व तिरपाल बरामद किये गये.
बालूमाथ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है. अभियान एसपी मनीष भारती ने कहा कि दोनों टीपीसी वन संगठन के सदस्य थे . दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में दोनों की मौत हुई है. हालांकि घटना की जिम्मेवारी किसी संगठन ने नहीं ली है.
ग्रामीणों ने कहा, बुधवार की रात हुई थी फायरिंग : पुलिस ने ग्रामीणों से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बुधवार की रात 8.30 बजे 40-50 चक्र गोली चलने की आवाज आयी थी. भयवश वे लोग घर में ही दुबके रहे. सुबह उन लोगों की नजर दो शवों पर पड़ी.
जेब से हस्तलिखित परचा मिला
राजेंद्र की जेब से हस्तलिखित परचा पुलिस ने बरामद किया है. इसमें कौशल सिंह को संगठन से बात किये बगैर निर्माण कार्य शुरू नहीं करने की चेतावनी दी गयी है. निवेदक के रूप में क्रांति जी टीपीसी वन अंकित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola