बीइइओ, दो पारा शिक्षकों पर हत्या का मामला दर्ज

Updated at : 24 Jun 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
बीइइओ, दो पारा शिक्षकों पर हत्या का मामला दर्ज

पुत्री के आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी तीनों आरोपी हैं फरार मनिका : मनिका थाना में शिक्षक रूडोल्फ कुजूर की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कांड संख्या 49/16 के तहत रूडोल्फ की पुत्री हंशुमाला ने बीइइओ रामदयाल राम, पारा शिक्षक अशोक साव व सिकंदर उरांव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. […]

विज्ञापन
पुत्री के आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी
तीनों आरोपी हैं फरार
मनिका : मनिका थाना में शिक्षक रूडोल्फ कुजूर की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कांड संख्या 49/16 के तहत रूडोल्फ की पुत्री हंशुमाला ने बीइइओ रामदयाल राम, पारा शिक्षक अशोक साव व सिकंदर उरांव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं. बीइइओ कार्यालय नहीं आ रहे हैं.
गौरतलब है कि 12 जून को मनिका के जमुना गांव में एक अज्ञात शव बरामद किया गया था. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को दोमुहान नदी के किनारे दफना दिया था. बाद में शव की शिनाख्त रूडोल्फ कुजूर के रूप में हुई. इसके बाद महुआडांड़ में चटकपुर गांव निवासी रूडोल्फ की बेटी हंशुमाला ने बीइइओ रामदयाल राम, पारा शिक्षक अशोक साव व सिकंदर उरांव पर हत्या का आरोप लगाया था. बताया था कि तीनों ने डरा धमका कर उसके पिता के पांच महीने का वेतन निकाल लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola