वज्रपात से छह घायल, तीन रेफर

Updated at : 24 Jun 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से छह घायल, तीन रेफर

बालूमाथ : बालूमाथ अस्पताल के समीप गुरुवार को वज्रपात से छह राहगीर घायल हो गये. घायलावस्था में आस पास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सक डॉ अशोक उड़िया, डॉ एजी लकड़ा ने इलाज किया. इसके बाद ग्राम सेरेगाड़ा निवासी सबिना खातून (55), उसके बेटे मो मोइन (25) व बेटी […]

विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ अस्पताल के समीप गुरुवार को वज्रपात से छह राहगीर घायल हो गये. घायलावस्था में आस पास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
चिकित्सक डॉ अशोक उड़िया, डॉ एजी लकड़ा ने इलाज किया. इसके बाद ग्राम सेरेगाड़ा निवासी सबिना खातून (55), उसके बेटे मो मोइन (25) व बेटी आसिया परवीन (10) को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं सेरेगाड़ा निवासी सुनीता देवी, साजमा परवीन, ग्राम बसिया निवासी राजदेव गंझु का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मो मोइन अपने मोबाइल में नेट चला रहा था. इसी बीच वज्रपात होने से मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया और उपरोक्त सभी लोग घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola