लातेहार के नये डीसी बने प्रमोद

Updated at : 23 Jun 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार के नये डीसी बने प्रमोद

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अफसरों का तबादला रांची : राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अफसरों का तबादला किया है. नौ जिलों के डीसी बदले गये हैं. तीन अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया है. तीन विभागों के सचिव बदले गये हैं. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. संदीप सिंह […]

विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अफसरों का तबादला
रांची : राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अफसरों का तबादला किया है. नौ जिलों के डीसी बदले गये हैं. तीन अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया है. तीन विभागों के सचिव बदले गये हैं. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. संदीप सिंह को चतरा का नया डीसी बनाया गया है़
राजेश्वरी बी को रामगढ़ का नया डीसी नियुक्त किया गया है. वहीं, रविशंकर शुक्ला हजारीबाग के नये डीसी होंगे. ऊर्जा विभाग से एसकेजी रहाटे को हटा कर कार्मिक में योगदान देने को कहा गया है. जबकि आरके श्रीवास्तव को ऊर्जा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. उन्हें ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी का भी प्रभार दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola