पहली बारिश में गिरी महिला आइटीआइ की चहारदीवारी
Updated at : 23 Jun 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

करीब ढाई करोड़ की लागत से बना है भवन चंदवा : इंदिरा गांधी चौक के समीप एनएच 99 पर बने महिला आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन की चहारदीवारी पहली बारिश में ही ढह गयी. बुधवार की दोपहर हुई तेज बारिश में भवन के दो तरफ की चहारदीवारी गिर गयी. सूत्रों के मुताबिक, पलामू के संवेदक रमेश […]
विज्ञापन
करीब ढाई करोड़ की लागत से बना है भवन
चंदवा : इंदिरा गांधी चौक के समीप एनएच 99 पर बने महिला आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन की चहारदीवारी पहली बारिश में ही ढह गयी. बुधवार की दोपहर हुई तेज बारिश में भवन के दो तरफ की चहारदीवारी गिर गयी. सूत्रों के मुताबिक, पलामू के संवेदक रमेश तिवारी द्वारा उक्त भवन का निर्माण तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया. एक वर्ष पूर्व बना यह आइटीआइ भवन सह छात्रावास अब तक विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है. पहली बरसात में चहारदीवारी गिरने से भवन की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगने लगा है.
भवन के अंदर बारिश का पानी घुस रहा है. बाउंड्री का निर्माण बगैर फाउंडेशन व ढलायी के कर दिया गया है. कहीं भी पिलर का उपयोग नहीं हुआ है.
बतातें चलें कि उक्त आइटीआइ भवन कृषि फार्म की जमीन पर बनाया गया है. भवन निर्माण के पूर्व इस जमीन पर खेती हुआ करती थी. चारों तरफ पानी का बहाव होता है. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




