साल की एक ट्रक लकड़ी जब्त
Updated at : 23 Jun 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ : लातेहार डीएफओ विजय शंकर दुबे के नेतृत्व में बुधवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के गोनिया ग्राम के समीप 10 चक्का ट्रक जेएच 01एक 6202 में लदे साल की लकड़ी (बोटा) को जब्त किया गया. रेंजर पीपी साहु ने बताया कि जब्त किये गये बोटा की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है. चालक व […]
विज्ञापन
बालूमाथ : लातेहार डीएफओ विजय शंकर दुबे के नेतृत्व में बुधवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के गोनिया ग्राम के समीप 10 चक्का ट्रक जेएच 01एक 6202 में लदे साल की लकड़ी (बोटा) को जब्त किया गया. रेंजर पीपी साहु ने बताया कि जब्त किये गये बोटा की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है.
चालक व उपचालक भागने में सफल रहा. लकड़ी को रडा जंगल से काटकर गुमला बालूमाथ होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था. जब्त वाहन के कागजातों की जांच कर मालिक पर कार्रवाई की जायेगी. इस छापामारी अभियान में वन कर्मी अरविंद सिंह, उदय तिवारी, शिवचंद्र प्रसाद, सलीम अंसारी समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




