एमकेडीएवी में बच्चों ने किया योग

Updated at : 22 Jun 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
एमकेडीएवी में बच्चों ने किया योग

मेदिनीनगर : चियांकी स्थित एमकेडीएवी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस योग प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाअों समेत 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. योग-प्रशिक्षक के तौर पर पवन कुमार व संतोष कुमार उपस्थित थे. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य वीके पांडेय ने उपस्थित छात्र-छात्राअों […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर : चियांकी स्थित एमकेडीएवी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस योग प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाअों समेत 500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. योग-प्रशिक्षक के तौर पर पवन कुमार व संतोष कुमार उपस्थित थे. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य वीके पांडेय ने उपस्थित छात्र-छात्राअों को योग के विशिष्ट महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आज के भाग-दौड़ की जिंदगी में कुछ पल हमें योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए. योग से ही हम रोगमुक्त रह सकते हैं.
लिलिपुट में भी मना योग दिवस: मेदिनीनगर. आज नावाटोली स्थिति लिलिपुट स्कूल में योग दिवस मनाया गया. स्कूल के सभी बच्चों, शिक्षक, शिक्षिकाअों व कर्मचारी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. स्कूल की प्राचार्या रेणु गोयल ने सभी को योग के बारे में जानकारी दी व प्रतिदिन अपने दैनिक जीवन में योग करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola