योग से आंतरिक शक्ति का होता है विकास

Updated at : 22 Jun 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
योग से आंतरिक शक्ति का होता है विकास

गारू : योग मनुष्य को स्वस्थ रखने के साथ आंतरिक शक्ति का विकास करता है. यह बात गारू प्रखंड के बीडीओ देवराम भगत ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मवि के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग मानसिक रूप बीमार हो रहे हैं. इसका समाधान योग से […]

विज्ञापन
गारू : योग मनुष्य को स्वस्थ रखने के साथ आंतरिक शक्ति का विकास करता है. यह बात गारू प्रखंड के बीडीओ देवराम भगत ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मवि के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग मानसिक रूप बीमार हो रहे हैं. इसका समाधान योग से ही संभव है.
प्रखंड पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में शिक्षक प्रदीप सिंह की देखरेख में योग शिविर आयोजित किया गया. शिविर में प्रखंड मुख्यालय के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, अनुसूचित जन जाति आवासीय उच्च विद्यालय, मवि, कन्या मवि, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. इधर सीआरपीएफ कैंप, कस्तूरबा गांधी, अपग्रेड उच्च विद्यालय सरयू, बारेसाड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप में भी योग शिविर का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola