सीआरपीएफ के जवानों ने बुझायी आग

Updated at : 22 Jun 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवानों ने बुझायी आग

मनिका : प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे स्थित राजेश साव के मकान में लगी अचानक आग को मनिका सीआरपीएफ कैंप के जवानों ने बुझाया. आशंका है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. राजेश की पत्नी घर के बाहर कपड़े साफ कर रही थी. घर से धुआं निकलता देख उसने आसपास के लोगों […]

विज्ञापन

मनिका : प्रखंड कार्यालय परिसर के पीछे स्थित राजेश साव के मकान में लगी अचानक आग को मनिका सीआरपीएफ कैंप के जवानों ने बुझाया. आशंका है कि बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. राजेश की पत्नी घर के बाहर कपड़े साफ कर रही थी. घर से धुआं निकलता देख उसने आसपास के लोगों को हल्ला कर बुलाया. सूचना पाकर सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. आग लगने से घर के कई सामान जलकर राख हो गये. आग से लगभग 25 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola