मलेरिया से दो बच्चों की मौत, कई पीड़ित
Updated at : 20 Jun 2016 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम जायेगी चापीपाठ गांव लातेहार : जिले के महुआडांड़ अनुमंडल के चापीपाठ ग्राम में मलेरिया से गत सोमवार को दो बच्चों के मरने की खबर है. मरने वालों में अमर कुजूर की डेढ़ वर्षीय पुत्री रवीना कुजुर व निर्मल बेक का छह वर्षीय पुत्र अर्पित बेक शामिल है. जानकारी के अनुसार, चापी पाठ […]
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम जायेगी चापीपाठ गांव
लातेहार : जिले के महुआडांड़ अनुमंडल के चापीपाठ ग्राम में मलेरिया से गत सोमवार को दो बच्चों के मरने की खबर है. मरने वालों में अमर कुजूर की डेढ़ वर्षीय पुत्री रवीना कुजुर व निर्मल बेक का छह वर्षीय पुत्र अर्पित बेक शामिल है. जानकारी के अनुसार, चापी पाठ में कम से कम दो दर्जन लोग मलेरिया की चपेट में है. आदिम जनजाति बहुल इस गांव में प्रत्येक वर्ष मलेरिया का कहर रहता है. गत वर्ष चापीपाठ में तीन बच्चों एवं दो व्यक्ति की मौत मलेरिया से हो गयी है.
महुआडांड़ के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी सुनील प्रसाद ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है. डॉ अमित को चापीपाठ भेजा जायेगा. बरसात के पूर्व मलेरिया के रोकथाम की कोई व्यवस्था जिले में नहीं की गयी है.
चापीपाठ के अंतुरिस उरांव, मोनिका बेक, धर्म सहाय उरांव, अमित उरांव एवं पतरास कुजूर मलेरिया से ग्रसित है. मलेरिया हेल्थ वर्कर द्वारा चापीपाठ के 16 लोगों का रक्तपट्ट संग्रह किया गया, जिसमें 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




