करंट से बिजली मिस्त्री की मौत
Updated at : 20 Jun 2016 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बाजकुम गांव के नवोदय विद्यालय टोला में बिजली मरम्मत कर रहे एक मिस्त्री की करेंट लगने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार संजय उरांव (28 वर्ष) ग्रामीणों के कहने पर नवोदय विद्यालय टोला में बिजली ठीक करने ट्रांसफारमर के पोल में चढ़ा था. ट्रांसफारमर में 11 हजार वोल्ट […]
विज्ञापन
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बाजकुम गांव के नवोदय विद्यालय टोला में बिजली मरम्मत कर रहे एक मिस्त्री की करेंट लगने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार संजय उरांव (28 वर्ष) ग्रामीणों के कहने पर नवोदय विद्यालय टोला में बिजली ठीक करने ट्रांसफारमर के पोल में चढ़ा था. ट्रांसफारमर में 11 हजार वोल्ट के करेंट प्रवाह हो रहा था. इसी क्रम में वह तार की चपेट में आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
बिजली बिल बांटता था संजय : विद्युत कार्यपालक अभियंता सूबेदार चौधरी ने बताया कि संजय गांवों में बिजली बिल बांटता था और ग्रामीणों के कहने पर बिजली की मरम्मत का काम भी कर लेता था.
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे जनप्रतिनिधि : घटना की सूचना पा कर जिला कांग्रेस महासचिव पंकज तिवारी, नावागढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया प्रवेश उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत पासवान व महेंद्र प्रसाद ने विद्युत कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की और मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं नौकरी देने की मांग की. जनप्रतिनिधि संजय के आवास पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




