कानून की जानकारी दी

Updated at : 19 Jun 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
कानून की जानकारी दी

विधिक जागरूकता के सात शिविरों का आयोजन लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य के निर्देश पर सात सूत्री योजनाओं से संबंधित सात विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन शनिवार को किया गया. शहर के राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए अनुमंडलीय […]

विज्ञापन
विधिक जागरूकता के सात शिविरों का आयोजन
लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य के निर्देश पर सात सूत्री योजनाओं से संबंधित सात विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन शनिवार को किया गया.
शहर के राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी संदीप निशित बाड़ा ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दी जाने वाली विधिक सेवाओं की जानकारी दी. मौके पर अधिवक्ता सुनील कुमार ने असंगठित कामगारों के सभी वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के प्रभावशाली कानून असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी. अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि यह अधिनियम कामगारों के हितों की रक्षा करता है.
वहीं मनिका प्रखंड के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तस्करी और यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाओं की जानकारी दी. शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित शिविर में अधिवक्ता सह विद्यालय के अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर ने बाल विवाह अधिनियम, बाल श्रम कानून आदि की जानकारी दी.
राजकीय बुनियादी विद्यालय धर्मपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश उमेशानंद मिश्र ने मानसिक रूप से बीमार व मानसिक रूप से नि:शक्त व्यक्तियों के लिए दी जाने वाली विधिक सेवाओं की जानकारी दी. अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नि:शक्त लोगों को विशेष सुरक्षा की आवश्यकता है.
प्रभारी प्रधानाध्यापक बलराम उरांव ने भी संबोधित किया. उत्सव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव पीयूष श्रीवास्तव ने गरीबी उन्मूलन योजनाओं के संबंध में जानकारी दी.
मौके पर अधिवक्ता बी प्रसाद, प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञानेश्वर शुक्ला, एलजेएन शाहदेव आदि उपस्थित थे. राजकीय मध्य विद्यालय बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो तौफिक अहमद ने वन निवासी अधिनियम व नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा के संबंध में जानकारी दी. बरवाडीह के मंगरा में आयोजित शिविर में डॉ मुरारी झा ने नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाओं की जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola