ऑटो पलटने से महिला की मौत
Updated at : 19 Jun 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : शनिवार की सुबह एनएच 75 स्थित चिरो मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर एक ऑटो असंतुलित हो कर पलट गया. ऑटो में सवार केकराही गांव निवासी बबीता कुमारी की मौत इलाज के दौरान सीएचसी चंदवा में हो गयी. चालक विकास भुइयां (लोहरसी) को भी चोट लगी है. इसके अलावा संगीता कुमारी, विनीता कुमारी […]
विज्ञापन
चंदवा : शनिवार की सुबह एनएच 75 स्थित चिरो मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर एक ऑटो असंतुलित हो कर पलट गया. ऑटो में सवार केकराही गांव निवासी बबीता कुमारी की मौत इलाज के दौरान सीएचसी चंदवा में हो गयी. चालक विकास भुइयां (लोहरसी) को भी चोट लगी है.
इसके अलावा संगीता कुमारी, विनीता कुमारी को हल्की चोट आयी है. ऑटो (जेएच08डी-8074) सवारी लेकर चंदवा से लातेहार की ओर जा रहा था. चिरो मोड़ के समीप सामने से तीव्र गति से ट्रक आता देख ऑटो चालक विकास भुइयां का वाहन पर से नियंत्रण हट गया. असंतुलित हो ऑटो पलट गया. ग्रामीणों तथा राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




