मनिका में नौ बम बरामद

लातेहार : सर्च अभियान के तहत गुरुवार को मनिका थाना क्षेत्र के पसांगन जंगल से नौ टिफिन बम बरामद किये गये. माओवादियों ने इसे गड्ढे में छुपा कर रखा था. बम निरोधक दस्ता ने इन बमों को निष्क्रिय कर दिया. सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट मोहन सिंह ने बताया कि मनिका पुलिस एवं सीआरपीएफ संयुक्त रूप […]
लातेहार : सर्च अभियान के तहत गुरुवार को मनिका थाना क्षेत्र के पसांगन जंगल से नौ टिफिन बम बरामद किये गये. माओवादियों ने इसे गड्ढे में छुपा कर रखा था. बम निरोधक दस्ता ने इन बमों को निष्क्रिय कर दिया.
सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट मोहन सिंह ने बताया कि मनिका पुलिस एवं सीआरपीएफ संयुक्त रूप से क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी क्रम में पसांगन जंगल से उक्त बम बरामद किये गये. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के किसी मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा. सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा. इससे पूर्व भी मनिका एवं हेरहंज के जंगलों में माओवादियों द्वारा छिपा कर रखे गये असलहे बरामद किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




