महिलाओं ने पंचायत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया
Updated at : 14 Jun 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : सदर प्रखंड की मोंगर पंचायत के केड़ू और पूरना केड़ू ग्राम से शराब बंदी अभियान का शुरुआत की गयी. इस अभियान का प्रारंभ पंचायत समिति सदस्य पिंटू कुमार रजक एवं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया. पंसस पिंटू कुमार रजक ने शराब नहीं पीने और शराब नहीं बनाने की अपील ग्रामीण […]
विज्ञापन
लातेहार : सदर प्रखंड की मोंगर पंचायत के केड़ू और पूरना केड़ू ग्राम से शराब बंदी अभियान का शुरुआत की गयी. इस अभियान का प्रारंभ पंचायत समिति सदस्य पिंटू कुमार रजक एवं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया.
पंसस पिंटू कुमार रजक ने शराब नहीं पीने और शराब नहीं बनाने की अपील ग्रामीण से की है. श्री रजक ने कहा कि शराब पीने से न सिर्फ धन, बल्कि शरीर को भी हानि होती है.
नशापान परिवार एवं समाज को नष्ट कर देता है. शराबखोरी के कारण आये दिन पारिवारिक झगड़े होते हैं. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पंचायत को नशा मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया. महिलाओं ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक गांव में जाकर शराब नहीं पीने और शराब नहीं बनाने की अपील लोगों से करेंगी. मौके पर उप मुखिया मोती लाल प्रसाद, रंजीत प्रसाद, बुधन राम, अनिल पासवान, बालमुकुंद राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




