एक कोने के लिए दो महिला समेत आठ के सिर फूटे

Updated at : 14 Jun 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
एक कोने के लिए दो महिला समेत आठ के सिर फूटे

शुक्रबाजार टांड़ में जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट चंदवा : अलौदिया गांव स्थित शुक्रबाजार टांड़ में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की सुबह खूनी झड़प हुई. इस मारपीट में दो महिला समेत कुल आठ लोग बुरी तरह घायल हो गये. इनमें एक पक्ष से मजीद खान, गुलशन बीवी, अमीना बीवी व […]

विज्ञापन

शुक्रबाजार टांड़ में जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट

चंदवा : अलौदिया गांव स्थित शुक्रबाजार टांड़ में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की सुबह खूनी झड़प हुई. इस मारपीट में दो महिला समेत कुल आठ लोग बुरी तरह घायल हो गये. इनमें एक पक्ष से मजीद खान, गुलशन बीवी, अमीना बीवी व जाकीर खान तथा दूसरे पक्ष से लतीफ खान, अनवर खान, मुबारक आलम व तबारक आलम घायल हो गये.

सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में हुआ. बेहतर इलाज के लिए मजीद व गुलशन बीवी को रिम्स रेफर कर दिया गया है. महिलाओं को छोड़ शेष सभी घायलों के सिर फट गये हैं. मजीद को सिर पर गंभीर चोट है. चंदवा थाना को मामले की सूचना दी जा चुकी है. दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. दोनों पक्ष आपस में चचेरे भाई हैं.

स्थानीय शुक्र बजार टांड़ में जमीन बंटवारे का मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया. जलील खान, लतीफ खान व नजीर खान के बीच जमीन का बंटवारा किया गया था. लतीफ व अनवर खान, जलील खान से अपने हिस्से की जमीन खाली करने की बात कह रहे थे.

इस मामले के निबटारे के लिये सोमवार को अंजुमन कमेटी की बैठक होनी थी. इससे पहले ही दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये. एक पक्ष के अनवर व लतीफ खान ने कहा कि उसकी जमीन में जलील के घर का कोना पड़ रहा है. बंटवारे के समय ही तय हुआ था कि यह भाग तोड़ना होगा. उधर मजीद खान ने कहा कि जबरदस्ती ये लोग मारपीट पर उतारू हो गये. उनके घर का हिस्सा गिरा दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola