सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Updated at : 11 Jun 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

बरवाडीह : बरवाडीह कुटमू मुख्य मार्ग के बीच सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि दो घायल हैं. मृतक का नाम शनि कुमार एवं दोनों घायलों का नाम मोनू कुमार एवं छोटू कुमार है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे […]

विज्ञापन
बरवाडीह : बरवाडीह कुटमू मुख्य मार्ग के बीच सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि दो घायल हैं. मृतक का नाम शनि कुमार एवं दोनों घायलों का नाम मोनू कुमार एवं छोटू कुमार है.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाये, जहां डॉ शिशिर विनायक ने प्राथमिक इलाज कर दोनों को बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
डॉ शिशिर विनायक ने बताया कि घायल छोटू की स्थिति गंभीर है. घायल मोनू ने बताया कि मृतक शनि कुमार मेरा चचेरा भाई हैं, हमलोग डालटनगंज के कांदू मुहल्ला के रहने वाले हैं. हमलोग बरवाडीह घूमने आये थे और बरवाडीह से वापस डालटनगंज घर जा रहे थे.
बाइक मेरा चचेरा भाई शनि चला रहा था, पर जैसे ही हेंदेहास मोड़ के पास पहुंचे तो बाइक असंतुलित हो कर पुलिया के डिवाइडर से टकराते हुए नीचे गिर गया, जिससे घटना स्थल पर ही मेरे भाई शनि की मौत हो गयी. इस संबंध में बरवाडीह थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टर्माटम के लिए लातेहार भेज दिया गया हैं एवं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola