नाकेबंदी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 11 Jun 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
नाकेबंदी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

चंदवा : झाविमो द्वारा स्थानीय नीति में सुधार की मांग को लेकर शनिवार 11 व रविवार 12 जून को आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की गयी है. इस पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सभी मालवाहक ट्रकों, लारियों व वाहन को रोका जायेगा. इधर इस नाकेबंदी को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. शुक्रवार की सुबह […]

विज्ञापन

चंदवा : झाविमो द्वारा स्थानीय नीति में सुधार की मांग को लेकर शनिवार 11 व रविवार 12 जून को आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की गयी है. इस पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सभी मालवाहक ट्रकों, लारियों व वाहन को रोका जायेगा. इधर इस नाकेबंदी को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है.

शुक्रवार की सुबह पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर पांडेय के नेतृत्व में जिला पुलिस बल के जवान ने शहर में फ्लैग मार्च किया. थाना परिसर से निकल कर प्रखंड कार्यालय, सरोज नगर होते नेताजी सुभाष चौक, श्री राम चौक, रेलवे स्टेशन होते जवान पैदल वापस थाना परिसर पहुंचे. मौके पर एसआइ आरएस टोप्पो समेत पुलिस जवान मौजूद थे.

श्री पांडेय ने कहा कि नाकेबंदी को सफल होने नहीं दिया जायेगा. जबरन वाहन रोकने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी. जरूरत पड़ी, तो प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी. दूसरी ओर आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाने के लिए झाविमो का प्रचार-प्रसार जारी है. विधायक प्रकाश राम इसका नेतृत्व कर रहे है. शुक्रवार को श्री राम नाकेबंदी के बाबत सिकनी ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल रंजन नाथ शाहदेव से मिले. नाकेबंदी को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर दर्जनों झाविमो कार्यकर्ता थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola