अनुसचिवीयकर्मियों ने गुरुद्वारे में प्रार्थना की
Updated at : 10 Jun 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

आज मसजिद में इबादत करेंगे कर्मचारी लातेहार : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की हड़ताल गुरुवार को 18 वें दिन भी जारी रही. रैली निकाल कर कर्मचारी गुरुद्वारा पहुंचे और सरकार के हृदय परिवर्तन को लेकर विशेष प्रार्थना की. धरना की अध्यक्षता करते हुए रामनंदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारी मसजिद […]
विज्ञापन
आज मसजिद में इबादत करेंगे कर्मचारी
लातेहार : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की हड़ताल गुरुवार को 18 वें दिन भी जारी रही. रैली निकाल कर कर्मचारी गुरुद्वारा पहुंचे और सरकार के हृदय परिवर्तन को लेकर विशेष प्रार्थना की. धरना की अध्यक्षता करते हुए रामनंदन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारी मसजिद में जाकर इबादत करेंगे.
उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, लेकिन जब तक संघ की मांगें पूरी नहीं की जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इससे पहले संघ द्वारा मांगों के समर्थन में कई बार धरना और प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन नतीजा सिफर रहा. उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने समिति सेवा के माध्यम से 25 प्रतिशत पदों पर सचिवालय में जाने की अनुशंसा को तुरंत लागू करने की मांग की और कहा कि यह संचिका जून 2015 से विमर्श में कार्मिक विभाग में पड़ी है.
कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार लगातार कर्मियों को केवल आश्वासन दे रही है, कोई लाभ देने की मंशा सरकार की नहीं है. मौके पर सच्चिदानंद कुमार, उदय निलेश टोप्पो, कंचन सिंह, सरोज तेरला, बसंत भगत, रीना कुमारी, अरुण कुमार गहलोत शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




