महिला से ठगी का मामला दर्ज
Updated at : 09 Jun 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

चार हिरासत में चंदवा : थाना क्षेत्र के रोल गांव निवासी मुनू देवी पति रामचंद्र रजवार ने बुधवार को चंदवा थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि रोल गांव के गंदरू भगत ने उससे 24 हजार रुपये यह कहकर लिया कि तीन हजार रुपये हर माह मिलेगा. जब किसी […]
विज्ञापन
चार हिरासत में
चंदवा : थाना क्षेत्र के रोल गांव निवासी मुनू देवी पति रामचंद्र रजवार ने बुधवार को चंदवा थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि रोल गांव के गंदरू भगत ने उससे 24 हजार रुपये यह कहकर लिया कि तीन हजार रुपये हर माह मिलेगा.
जब किसी माह पैसा नहीं मिला तो उसने गंदरू पर दबाव बनाना शुरू किया. इसके बाद गंदरू ने उसे एक पैंट-शर्ट का कपड़ा तथा 935 रुपये का चेक दिया. मुनू ने कहा कि उसे समझाने लोहरदगा की सुनीता देवी, रमेश उरांव व संदीप उरांव भी गंदरू के साथ आये थे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूछताछ के लिये उक्त चारों लोगों को हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




