मुखिया ने ली थी रिश्वत, एक महिला का पैसा लौटाना पड़ा

Updated at : 09 Jun 2016 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया ने ली थी रिश्वत, एक महिला का पैसा लौटाना पड़ा

बकरी वितरण व विधवा सम्मान पेंशन का लाभ दिलाने के लिए पीड़ित ग्रामीणों ने डीसी से एक-एक हजार रुपये रिश्वत लेने की शिकायत की थी बीडीओ ने जांच में मामला सही पाया लातेहार : लातेहार जिले की इचाक पंचायत के कुरा ग्राम के ग्रामीणों ने उपायुक्त डॉ रविशंकर शुक्ला से शिकायत की कि मुखिया लाखो […]

विज्ञापन

बकरी वितरण व विधवा सम्मान पेंशन का लाभ दिलाने के लिए

पीड़ित ग्रामीणों ने डीसी से एक-एक हजार रुपये रिश्वत लेने की शिकायत की थी

बीडीओ ने जांच में मामला सही पाया

लातेहार : लातेहार जिले की इचाक पंचायत के कुरा ग्राम के ग्रामीणों ने उपायुक्त डॉ रविशंकर शुक्ला से शिकायत की कि मुखिया लाखो देवी ने बकरी वितरण व विधवा सम्मान पेंशन के नाम पर एक-एक हजार रुपये की वसूली की है. उपायुक्त श्री शुक्ला ने मामले पर संज्ञान लेते हुए बीडीओ उतम कुमार को जांच का निर्देश दिया. बीडीओ ने जांच के क्रम में मामले को सही पाया.

इसके बाद मुखिया लाखो देवी ने झालो देवी को एक हजार रुपये लौटा दिया. इससे पहले झालो देवी, कर्मी देवी व प्रमिला देवी ने मुखिया पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था. बीडीओ ने जांच के क्रम में बकरी वितरण में अनियमितता पायी है. 10 हजार रुपये की बकरी बांट कर 21 हजार तीन सौ रुपये का बिल बनाने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया व पशुपालन पदाधिकारी ने रिश्वत लेकर लाभुकों का चयन किया है.

फिलहाल, मुखिया लाखो देवी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. बीडीओ का कहना है कि वे जांच रिपोर्ट डीसी को सौपेंगे जिसके बाद कोई कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola