महिला को कागज का बंडल थमाया और ले भागे 62 हजार

Updated at : 08 Jun 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
महिला को कागज का बंडल थमाया और ले भागे 62 हजार

चंदवा : प्रखंड के लाधुप-सेन्हा गांव की शकीला खातून से मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने नाटकीय ढंग से 62 हजार रुपये ठग कर भाग निकले. शकीला ने बताया कि वह घर से रुपये एसबीआइ की स्थानीय शाखा में जमा करने के लिए पहुंची थी. उसने एक युवक से जमा परची भरवायी. युवक ने हजार का […]

विज्ञापन
चंदवा : प्रखंड के लाधुप-सेन्हा गांव की शकीला खातून से मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने नाटकीय ढंग से 62 हजार रुपये ठग कर भाग निकले. शकीला ने बताया कि वह घर से रुपये एसबीआइ की स्थानीय शाखा में जमा करने के लिए पहुंची थी. उसने एक युवक से जमा परची भरवायी. युवक ने हजार का नोट देखकर शकीला से कहा कि आपको तो रुपये जमा करने हैं, इसलिए रुपये बदल लीजिये. इसी बीच युवक ने शकीला से रुपये लेकर उसे रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमा दिया. वह रूमाल खोलकर देखती तब तक ठग भाग निकला.
शकीला ने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक प्रदीप गुड़िया को दी.प्रबंधक श्री गुडिया समेत चंदवा थाना के एसआइ आरएन सिंह, एम शमीम ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी, लेकिन ठग कैमरे की जद में नहीं दिखे. मालूम हो कि झांसे देकर रुपये ठगनेवाला गिरोह चंदवा में सक्रिय है. एक सप्ताह पूर्व भी एक महिला को झांसा देकर 22 हजार रुपये स्थानीय सुभाष चौक के पास से लेकर ठग भाग निकले थे. चंदवा पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola