15 जून तक हर हाल में पूरा करें डोभा का निर्माण

डीसी ने गारू प्रखंड कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा की गारू (लातेहार) : डोभा का निर्माण हर हाल में 15 जून से पहले हो जाना चाहिए. 15 जून तक डोभा का निर्माण नहीं होने पर लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें लातेहार जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने गारू प्रखंड कार्यालय परिसर […]
डीसी ने गारू प्रखंड कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा की
गारू (लातेहार) : डोभा का निर्माण हर हाल में 15 जून से पहले हो जाना चाहिए. 15 जून तक डोभा का निर्माण नहीं होने पर लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. उक्त बातें लातेहार जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने गारू प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि प्रशिक्षण के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कही.
पंचायत सेवक, मुखिया, पंसस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में यहां के लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे. सभी पंचायत प्रतिनिधि लोगों को जागरूक करें.
उपायुक्त श्री शुक्ला ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सबसे पहले शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को देखते हुए प्रखंड के लाटु में दो, सुरकुमी एवं मिरचईया उप्रवि में शीघ्र चापानल लगाने का निर्देश पेयजल व स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को दिया गया है.
बैठक में उन्होंने एक महीने में बनाये जा रहे शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में इंदिरा आवास योजना के लाभुकों का भुगतान नहीं होने की शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों ने की. शिकायत पर उन्होंने बीडीओ देवराम भगत को तत्काल भुगतान करने का आदेश दिया.
कहा कि भुगतान नहीं होने की शिकायत मिलने पर सहायक व नाजीर पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में बीडीओ देवराम भगत, 20 सूत्री अध्यक्ष मंगल उरांव, जिप सूखदेव उरांव, डीएसओ, प्रमुख भविता देवी, मुखिया शिवशंकर सिंह, सुधराम उरांव, उप मुखिया मो निजाम, पंचायत सेवक फेकू मोची, तारकेश्वर साह,संत कुमार गुप्ता, तबारक हुसैन समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




