लाठी-डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या

Updated at : 03 Jun 2016 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
लाठी-डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या

सरहुल पर्व मनाने आया था सरणाडीह गांव महुआडांड़ : महुआडांड़ के ग्राम सरणाडीह में ग्रामीणों ने मंगलवार को नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम बराही निवासी रामा सिंह, पिता राजकेश्वर सिंह (35) की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी. महुआडांड़ थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को रामा सिंह सरहुल पर्व मनाने […]

विज्ञापन
सरहुल पर्व मनाने आया था सरणाडीह गांव
महुआडांड़ : महुआडांड़ के ग्राम सरणाडीह में ग्रामीणों ने मंगलवार को नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम बराही निवासी रामा सिंह, पिता राजकेश्वर सिंह (35) की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी.
महुआडांड़ थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को रामा सिंह सरहुल पर्व मनाने ग्राम सरणाडीह गया हुआ था़ वहीं ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर दी. शव को सरणाडीह के समीप ग्राम डिपाटोली में इगुस एक्का की खेत से बरामद किया गया है़
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद किया. हत्या किन कारणों से की गयी है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है. महुआडांड़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola