गोली मार कर मां-बेटी की हत्या, जांच शुरू

Updated at : 02 Apr 2016 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
गोली मार कर मां-बेटी की हत्या, जांच शुरू

चान्हो : थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ जगंल में एक महिला व उसकी बच्ची की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतकों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के मरमर गांव निवासी पूनम देवी (35) व उसकी बेटी (पांच) नीलावती कुमारी के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर शुक्रवार को चान्हो पुलिस ने पूनम […]

विज्ञापन
चान्हो : थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ जगंल में एक महिला व उसकी बच्ची की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतकों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के मरमर गांव निवासी पूनम देवी (35) व उसकी बेटी (पांच) नीलावती कुमारी के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर शुक्रवार को चान्हो पुलिस ने पूनम देवी व नीलावती कुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पूनम व नीलावती की हत्या कनपटी में गोली मार कर की गयी है.
पुलिस को घटनास्थल से आठ एमएम का दो खाली कारतूस भी मिला है. पूनम देवी अपने पहले पति की मौत के बाद मरमर गांव निवासी राहुल मुंडा की दूसरी पत्नी के रूप में रह रही थी.
राहुल उसे कुड़ू में रखता था. बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिन में करीब एक बजे पूनम देवी व नीलावती को अंतिम बार राहुल मुंडा के साथ मोटरसाइकल में मड़मा गांव से मरमर गांव की ओर जाते हुए देखा गया था. उसके बाद से वह नीलावती के साथ लापता थी.
गुरुवार की शाम को पता चला कि चान्हो थाना क्षेत्र के तेतरियाटांड़ जंगल में एक महिला व उसकी पीठ पर बंधी बच्ची का शव पड़ा हुआ है. बाद में उसकी पहचान पूनम देवी व उसकी बेटी नीलावती कुमारी के रूप में की गयी. पूनम देवी दूसरे राज्य के ईंट भट्ठे में मजदूर भेजने का काम भी करती थी. पुलिस हत्या के मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola