पत्थर से कूच कर पशु व्यवसायी की हत्या

Updated at : 01 Mar 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर से कूच कर पशु व्यवसायी की हत्या

चंदवा : थाना क्षेत्र के भुकू टोली चकला में जाला, बालूमाथ निवासी मुनेश्वर यादव (55) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. सोमवार को पुलिस ने मुनेश्वर के शव को बरामद किया. 25 फरवरी को उसके परिजनों ने चंदवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. मुनेश्वर यादव पशु व्यवसायी था. सोमवार […]

विज्ञापन
चंदवा : थाना क्षेत्र के भुकू टोली चकला में जाला, बालूमाथ निवासी मुनेश्वर यादव (55) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. सोमवार को पुलिस ने मुनेश्वर के शव को बरामद किया. 25 फरवरी को उसके परिजनों ने चंदवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. मुनेश्वर यादव पशु व्यवसायी था.
सोमवार को चंदवा पुलिस ने भुकू टोली चकला में एक शव बरामद किया. बाद में शव की शिनाख्त मुनेश्वर यादव के रूप में उसके परिजनों ने की. उसकी पत्थर से कूच कर हत्या की गयी थी. उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे. थानेदार रतन कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारों की तलाश की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. 25 फरवरी को वह घर से चकला स्थित पशु मेला जाने के लिए बोल कर निकला था, जिसके बाद से उसका पता नहीं चला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola