कल से आंदोलन करेंगे रेल गार्ड
Updated at : 01 Mar 2016 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

बरवाडीह : बरवाडीह रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में गार्ड काउंसिल संघ बरवाडीह इकाई की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के जेपी मेहरा ने की. बैठक में रेलवे गार्ड एमएल राम की हत्या की निंदा करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक में डीआरएम […]
विज्ञापन
बरवाडीह : बरवाडीह रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में गार्ड काउंसिल संघ बरवाडीह इकाई की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के जेपी मेहरा ने की. बैठक में रेलवे गार्ड एमएल राम की हत्या की निंदा करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.
बैठक में डीआरएम के आश्वासन के बाद अब तक गार्ड एमएल राम के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया. निर्णय लिया गया कि 48 घंटे के अंदर गार्ड के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गार्ड काउंसिल के सदस्य रेल चक्का जाम करेंगे. बैठक के उपरांत इस बाबत एक मांग पत्र भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया.
बैठक में जेपी मेहरा, आर खड़िया, केसी हेम्ब्रम, अशोक कुमार सिंह, सरवर मुस्तफा, बसंत कुमार दुबे समेत संघ के कई गार्ड सदस्य शामिल थे.गौरतलब है कि 26 फरवरी की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने बरवाडीह आ रही कोयले से लदी मालगाड़ी के गार्ड एमएल राम की हत्या कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




