बीपीएल महिलाओं दी जा रही है गाय

Updated at : 29 Feb 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
बीपीएल महिलाओं दी जा रही है गाय

प्रेस वार्ता. कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा लातेहार डेयरी का किया जायेगा कायाकल्प मनिका (लातेहार) : राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बीपीएल परिवार की महिलाओं को दो गाय दे रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके. श्री सिंह मनिका में विधायक हरिकृष्ण सिंह के आवास में पत्रकारों […]

विज्ञापन
प्रेस वार्ता. कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा
लातेहार डेयरी का किया जायेगा कायाकल्प
मनिका (लातेहार) : राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बीपीएल परिवार की महिलाओं को दो गाय दे रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके. श्री सिंह मनिका में विधायक हरिकृष्ण सिंह के आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
इससे पहले भाजपाइयों ने श्री सिंह का भव्य स्वागत किया. श्री सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में मनिका प्रखंड में दो से पांच हजार लीटर की बल्क मिल्क कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था की जायेगी और लातेहार डेयरी का कायाकल्प किया जायेगा. एक अप्रैल से झारखंड मिल्क फेडरेशन के अधीन डेयरी को किया जायेगा.
बरवाडीह व गारू में धान क्रय केंद्र खोलें
मंत्री श्री सिंह ने लातेहार जिला के अधिकारियों से धान क्रय के बारे में जानकारी ली तथा बरवाडीह व गारू में भी धान क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया. इस दौरान कई लोगों ने मंत्री के समक्ष समस्याओं को रखा. भाजपा के वरीय नेता राजेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि किसानों के लिए नये चैकडेम का निर्माण एवं पुराने चेकडैमों का मरम्मत कराया जाना अति आवश्यक है.
भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर प्रसाद ने कहा कि मनिका व बड़काडीह में कृषि विभाग की सैकड़ों एकड़ भूमि परती पड़ी हुई है. इस भूमि पर कोल्ड स्टोर का निर्माण कराया दिया जाये, तो किसानों को उनकी फसल रखने की व्यवस्था हो जायेगी.
ये थे मौजूद : मौके पर विधायक हरिकृष्ण सिंह, भरत प्रसाद, राजधनी प्रसाद यादव, सत्यनारायण प्रसाद, शंकर दुबे, लव कुमार दुबे, कामख्या प्रसाद, दिनेश प्रसाद राय, धनश्याम प्रसाद, मनीष सिंह, अजीत कुमार, राजकुमार तिवारी, नीरज प्रसाद, अरविन्द तिवारी, छोटु राजा, चदंन कुमार गुप्ता व अजय गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola