श्रमदान कर ततहा नाला पर तैयार किया बोरा बांध

Updated at : 28 Feb 2016 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमदान कर ततहा नाला पर तैयार किया बोरा बांध

लातेहार : स्वयंसेवी संस्था विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में ग्रामीणों ने श्रमदान से सदर प्रखंड के हेठ पोचरा पंचायत के जारम गांव स्थित ततहा नाला पर बोरा बांध का निर्माण किया है. ग्रामीण बोरा में बालू भर कर पानी के बहाव को रोक कर पानी जमा करते हैं. विकास भारती के प्रखंड समन्वयक सकलदीप […]

विज्ञापन

लातेहार : स्वयंसेवी संस्था विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में ग्रामीणों ने श्रमदान से सदर प्रखंड के हेठ पोचरा पंचायत के जारम गांव स्थित ततहा नाला पर बोरा बांध का निर्माण किया है.

ग्रामीण बोरा में बालू भर कर पानी के बहाव को रोक कर पानी जमा करते हैं. विकास भारती के प्रखंड समन्वयक सकलदीप सिंह ने बताया कि इस गरमी में बोरा बांध ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है. ग्रामीण न सिर्फ इस बांध से रोके गये पानी से फसल उगा सकते हैं, बल्कि इसे पाने के पानी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

श्री सिंह ने बताया कि विकास भारती ने ऐसे नालों एवं जल स्रोतों पर बोरा बांध बनाने का निर्णय लिया है. बांध निर्माण में सिकेंद्र सिंह, भोला नाथ सिंह, राजेंर सिंह, विशेश्वर परहिया, यमुना सिंह, अकलेश सिंह, सुनील कुमार सिंह, बिरबल सिंह, कृष्णकांत सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola