बीडीओ बालूमाथ पर कार्रवाई का आदेश
Updated at : 25 Feb 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने कहा : जरूरत पड़ी, तो होगी प्राथमिकी लातेहार : उपायुक्त लातेहार रविशंकर शुक्ला ने इंदिरा आवास आवंटन एवं चूल्हा क्रय वितरण में गड़बड़ी पाये जाने पर बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्जुन राम पर प्रपत्र ‘क’ गठित कर सरकार को भेजा है. श्री शुक्ला ने बताया जांच के प्रथम फेज में गड़बड़ियां उजागर हुई […]
विज्ञापन
डीसी ने कहा : जरूरत पड़ी, तो होगी प्राथमिकी
लातेहार : उपायुक्त लातेहार रविशंकर शुक्ला ने इंदिरा आवास आवंटन एवं चूल्हा क्रय वितरण में गड़बड़ी पाये जाने पर बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्जुन राम पर प्रपत्र ‘क’ गठित कर सरकार को भेजा है.
श्री शुक्ला ने बताया जांच के प्रथम फेज में गड़बड़ियां उजागर हुई हैं. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी.
क्या है मामला : बालूमाथ के ग्रामीणों ने उपायुक्त से इंदिरा आवास आवंटन एवं चूल्हा क्रय व वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी. उप विकास आयुक्त शकील जब्बार तथा निदेशक लेखा एवं वित्त जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संजय भगत को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. जांच में प्रथम दृष्टया बीडीओ अर्जुन राम को दोषी पाया गया.
मालूम हो कि श्री राम चंदवा प्रखंड के भी प्रभार में थे और दोनों जगहों पर बिना किसी निविदा के तकरीबन 40 लाख रुपये का चूल्हा क्रय कियागया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




