गरमी शुरू भी नहीं हुई, घटने लगा नदियों का पानी

Updated at : 14 Feb 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
गरमी शुरू भी नहीं हुई, घटने लगा नदियों का पानी

लातेहार : गरमी की दस्तक देने से पहले ही नदियों एवं जलाशयों में पानी घटना शुरू हो गया है. डीही पंचायत के कई गांवों में लोगों को नदी का पानी पीना पड़ता है. उनका कहना है कि गांव में चापाकलों की संख्या काफी कम है और पानी इतना खारा है कि न तो दाल गलती […]

विज्ञापन
लातेहार : गरमी की दस्तक देने से पहले ही नदियों एवं जलाशयों में पानी घटना शुरू हो गया है. डीही पंचायत के कई गांवों में लोगों को नदी का पानी पीना पड़ता है. उनका कहना है कि गांव में चापाकलों की संख्या काफी कम है और पानी इतना खारा है कि न तो दाल गलती है और ना ही इसे पीने की इच्छा होती है.
मालूम हो कि डीही पंचायत में पानी में आयरन एवं अर्टिजन की बहुलता है. नतीजतन लोग नदी एवं चुंआ का पानी पीते हैं. माघ महीने में ही नदियों का पानी सूखने से लोग चिंतित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी ही स्थिति रह गयी, तो जल स्तर अप्रैल-मई नदी मृतप्राय हो जायेगी. लोगों को पीने के पानी के लिए कई कोस चलना पड़ता है.
क्या कहते हैं मुखिया
मुखिया संदीप उरांव का कहना है कि जिन टोलों में पीने की पानी की व्यवस्था नहीं है, वहां चापाकल लगाने का प्रस्ताव प्रखंड में भेजा जा रहा है. श्री उरांव ने कहा कि जहां चापाकलों से पीने योग्य पानी नहीं निकल रहा है, वहां मशीन लगा कर पानी को पीने लायक बनाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola