जेपीसी के नाम पर लेवी वसूलनेवाला गिरफ्तार
Updated at : 06 Feb 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

दर्जनभर आपराधिक मामलों का है आरोपी लातेहार : उग्रवादी संगठन जेपीसी के नाम पर ठेकेदारों को धमकी देकर भयादोहन करनेवाले एक गिरोह का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने किया है. श्री बिरथरे ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि टमटमटोला पेट्रोल पंप के पास योजना बनाते एक गिरोह की सूचना मिली थी, जिसके […]
विज्ञापन
दर्जनभर आपराधिक मामलों का है आरोपी
लातेहार : उग्रवादी संगठन जेपीसी के नाम पर ठेकेदारों को धमकी देकर भयादोहन करनेवाले एक गिरोह का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने किया है. श्री बिरथरे ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि टमटमटोला पेट्रोल पंप के पास योजना बनाते एक गिरोह की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापामारी हुई.
अपराधियों में एक चंद्रशेखर ठाकुर उर्फ शेखर ठाकुर को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि अन्य तीन भागने में सफल रहे. गिरफ्तार शेखर ठाकुर पर रांची, जमशेदपुर, खलारी, टंडवा, बालूमाथ, कसमार आदि थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मामले लंबित हैं. उसके पास से एक देसी कट्टा, 315 बोर की तीन गोली, एक कार, चार जेपीसी परचे एवं चार सिम लगे हुए मोबाइल सेट बरामद किये गये हैं.
श्री बिरथरे ने बताया कि गत 12 अगस्त 2015 को शेखर ठाकुर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, वह हाल ही में लातेहार जेल से छूटा है. आरोपी पर बालूमाथ थाना कांड संख्या 14/16 दिनांक 05.02.16 आर्मस एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26, 35 तथा 17 सीएनए केत हत मामला दर्ज किया गया है. अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा उसने किया है, जिनमें मोहन गंझू उर्फ मनोहर गंझू, ग्राम चटुआग तथा विनोद गंझू शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




