खाता खोलने के नाम पर वसूली का आरोप
Updated at : 05 Feb 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

बरवाडीह : प्रखंड के मोरवाई पंचायत के आदिम जनजाति व अन्य पेंशनधारियों ने खाता खोलने के नाम पर 200 रुपये लेने की शिकायत अधिकारियों से करते हुए इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है. जानकारी के अनुसार वर्तमान में पेंशन के आवेदन देनेवाले आवेदकों समेत सभी पेंशनधारियों को बैंक में खाता खोलने का […]
विज्ञापन
बरवाडीह : प्रखंड के मोरवाई पंचायत के आदिम जनजाति व अन्य पेंशनधारियों ने खाता खोलने के नाम पर 200 रुपये लेने की शिकायत अधिकारियों से करते हुए इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार वर्तमान में पेंशन के आवेदन देनेवाले आवेदकों समेत सभी पेंशनधारियों को बैंक में खाता खोलने का निर्देश हुआ है. बैंक में खाता नहीं खुलने पर पेंशनधारी प्रज्ञा केंद्र में खाता खुलवाने के लिए विवश हैं. प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा विभिन्न खर्च दिखा कर खाता खोलने के नाम पर 200 रुपये की वसूली की जा रही है.
मोरवाई पंचायत के ततहा ग्राम के अनिता देवी, बलेश्वरी देवी, काली देवी, ललिता देवी, मुनेश्वरी देवी आदिम जनजाति पेंशनधारी आवेदकों ने पेंशन का आवेदन पत्र जमा करने के बाद प्रावधान के तहत जब खाता खुलवाने प्रज्ञा केंद्र संचालक के पास गये तो उनसे 200 रुपये की मांग की गयी.
आवेदकों को बिना पैसा दिये खाता नही खोलने की बात कह कर उसे लौटा दिया गया. आवेदकों ने इसकी शिकायत मोरवाई पंचायत के राजस्व कर्मचारी नागेंद्र पांडेय के पास की. इसके अलावा खाता खोलनेवाले अन्य आवेदकों ने भी खाता खोलने के नाम पर पैसा लेने की शिकायत प्रखंड के अधिकारियों समेत लातेहार उपायुक्त से करते हुए इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है.
आधार कार्ड बनाने के नाम पर भी वसूली : प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा नि:शुल्क आधार कार्ड बनाना है, लेकिन आधार कार्ड से वंचित लोगों को 100 रुपये लेकर आधार कार्ड बनाया जा रहा है. नियम के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में ही नि:शुल्क आधार कार्ड बनाना है, लेकिन एेसा नहीं हो रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




