माओवादियों के चंगुल से बालक मुक्त

Updated at : 03 Feb 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
माओवादियों के चंगुल से बालक मुक्त

लातेहार : पुलिस ने माओवादियों के एक दस्ते से बालक सीताराम सिंह (13 वर्ष) को मुक्त कराया है. वह डेढ़ साल से दस्ते में शामिल था. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने सोमवार को अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि जिला पुलिस उक्त बालक की परवरिश एवं शिक्षा की […]

विज्ञापन
लातेहार : पुलिस ने माओवादियों के एक दस्ते से बालक सीताराम सिंह (13 वर्ष) को मुक्त कराया है. वह डेढ़ साल से दस्ते में शामिल था. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने सोमवार को अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि जिला पुलिस उक्त बालक की परवरिश एवं शिक्षा की पूरी जिम्मेवारी लेगी. सीताराम को बाल पुलिस में बहाल किया जायेगा.
एसपी ने बताया कि सीताराम के परिजनों के इच्छानुसार उसे स्थानीय विद्यालय में नामांकित किया जायेगा. उसके लिए यूनिफार्म, स्कूल बैग, कॉपी-किताब व जूता की व्यवस्था कर दी गयी है. वहीं सीताराम को बाल पुलिस में भरती करने के लिए डीजीपी के आदेश पर अनुंशसा पत्र भेजा जायेगा. मालूम हो कि इसके पूर्व भी लातेहार पुलिस ने बालमुनी नायक नामक एक नाबालिग लड़की को बाल पुलिस में भरती कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola