जनता की उम्मीद पर खरा उतरने का हो प्रयास

Updated at : 03 Feb 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
जनता की उम्मीद पर खरा उतरने का हो प्रयास

चंदवा : अंजुमन इस्लाहुल मुसलेमीन द्वारा मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सदर मो अब्दाल ने की. समारोह में नव निर्वाचित वार्ड सदस्य, मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य के अलावे प्रमुख नवाहिर उरांव, उपप्रमुख फिरोज अहमद को सम्मानित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राम थे. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से […]

विज्ञापन
चंदवा : अंजुमन इस्लाहुल मुसलेमीन द्वारा मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता सदर मो अब्दाल ने की. समारोह में नव निर्वाचित वार्ड सदस्य, मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य के अलावे प्रमुख नवाहिर उरांव, उपप्रमुख फिरोज अहमद को सम्मानित किया गया.
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राम थे. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें. उनके सुख-दुख में सहभागी बनें. जन प्रतिनिधित्व कांटों भरा ताज है. जनता व क्षेत्र के विकास में हमेशा ईमानदार कोशिश करनी होगी. प्रमुख श्री उरांव ने जनता के साथ सदैव खड़ा रहने का भरोसा जताया.
उप प्रमुख ने भी उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया. संचालन हाफिज मो रिजवान ने किया. मौके पर समाजसेवी शिवब्रत दुबे, रामयश पाठक, निर्मल शर्मा, गीता सिन्हा के अलावे रवि कुमार डे, मो अफाक, सतेंद्र यादव, राजकुमार पाठक, राजकुमार साहू, मो इजहार, मो एहसान, रितेश अग्रवाल समेत राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित थे. समारोह का समापन भोज के साथ हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola