चोरी की तीन बाइक के साथ दो लोग गिरफ्तार
Updated at : 02 Feb 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ : बालूमाथ थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी कर दो अलग-अलग स्थान से चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सुरेश कुमार यादव (ग्राम मकरा) के घर से काले रंग की हीरो होंडा पैशन प्रो (नंबर जेएच […]
विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर छापामारी कर दो अलग-अलग स्थान से चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया.
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सुरेश कुमार यादव (ग्राम मकरा) के घर से काले रंग की हीरो होंडा पैशन प्रो (नंबर जेएच 13ए 3017) व तेजनारायण साव उर्फ गुडानी (ग्राम राजगुरु) के घर से हीरो होंडा सीडी डॉन (जेएच01वाइ/1621) व एक बिना नंबर का पैशन प्रो, फरजी ऑनर बुक की मूल एवं छायाप्रति बरामद किया गया. थाना प्रभारी के अनुसार मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सरगना चंदवा क्षेत्र का है.
गिरोह के लोग अन्यत्र जगह से मोटरसाइकिल चुरा कर बालूमाथ थाना क्षेत्र में बेचा करते हैं. सरगना की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा. इस संबंध में थाना में कांड संख्या 13/16 की धारा 414, 420, 467, 671, 468, 473 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




