टेंपो दुर्घटना में एक की मौत

Updated at : 02 Feb 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो दुर्घटना में एक की मौत

मनिका (लातेहार) : प्रखंड के सेमरी गांव निवासी बीरबल कुमार सिंह की मौत रविवार को टेंपो दुर्घटना में हो गयी. वह टेंपों से मनिका से डालटनगंज जा रहा था. सतरबरवा के पोंची के पास टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बीरबल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. शव को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को […]

विज्ञापन
मनिका (लातेहार) : प्रखंड के सेमरी गांव निवासी बीरबल कुमार सिंह की मौत रविवार को टेंपो दुर्घटना में हो गयी. वह टेंपों से मनिका से डालटनगंज जा रहा था. सतरबरवा के पोंची के पास टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बीरबल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
शव को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर, प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी व उप प्रमुख उमेश यादव ने मृतक के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी. दाह संस्कार के लिए 1500 रुपये दिये. साथ ही सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने की बात कही. इस दौरान मुखिया सुदेश्वर सिंह, जीतेंद्र यादव, देवेंद्र कुजूर आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola