डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप

Updated at : 16 Jan 2016 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप

हेरहंज : सलैया पंचायत के मैलम गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार रमेश मेहरा पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने नव निर्वाचित मुखिया रिंकू देवी को आवेदन सौंपा है. इसमें कहा गया है कि 15 अगस्त 2015 के बाद से आज तक उन्हें जविप्र […]

विज्ञापन
हेरहंज : सलैया पंचायत के मैलम गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार रमेश मेहरा पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने नव निर्वाचित मुखिया रिंकू देवी को आवेदन सौंपा है. इसमें कहा गया है कि 15 अगस्त 2015 के बाद से आज तक उन्हें जविप्र की दुकान से कुछ भी नहीं मिला. घर में अनाज व केरोसिन की भारी कमी है.
केरोसिन नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है. वे अंधेरे में रहने को विवश है. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि एक सप्ताह पूर्व एमओ को आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस संबंध में उपायुक्त से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है. इधर, एमओ ने कहा है कि मामले की जानकारी मिली है. जांच कर डीलर पर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola