जवान के पेट में बम लगानेवाला सिपाहीजी गिरफ्तार

Updated at : 14 Jan 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
जवान के पेट में बम लगानेवाला सिपाहीजी गिरफ्तार

लातेहार : कटिया जंगल में मृत जवान के शरीर में बम इंप्लांट करने की घटना में शामिल भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य विकास परहिया उर्फ सिपाही जी उर्फ फॉरेस्ट गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी बिरथरे ने इसकी जानकारी बुधवार को प्रेस वार्ता कर दी. विकास के पास से 315 बोर का एक राइफल और […]

विज्ञापन
लातेहार : कटिया जंगल में मृत जवान के शरीर में बम इंप्लांट करने की घटना में शामिल भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य विकास परहिया उर्फ सिपाही जी उर्फ फॉरेस्ट गिरफ्तार कर लिया गया है.
एसपी बिरथरे ने इसकी जानकारी बुधवार को प्रेस वार्ता कर दी. विकास के पास से 315 बोर का एक राइफल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. विकास को गुप्त सूचना के आधार पर छिपादोहर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि विकास अपने घर में आया है. सूचना के आधार पर छिपादोहर थाना प्रभारी एवं सीआरपीएफ 211 वीं बटालियन की एक टीम बना कर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गयी थी. विकास सब जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां के दस्ते में शामिल था. इससे पहले वह गजेंद्र साव के दस्ते में काम करता था. गजेंद्र साव पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुका है.
इन कांडों में था शामिल : विकास परहिया ने स्वीकारोक्ति बयान में कटिया जंगल, कुमंडी, कुसमटोला, अंबाटीकर आदि जंगलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ एवं बारुदी बम विस्फोट में शामिल होने की बात कबूल की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola