जेपीसी ने रेल लाइन निर्माण में लगे कर्मियों को धमकाया
Updated at : 14 Jan 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

पांच-छह लोगों का मोबाइल छीन ले गये परचा छोड़ कर संगठन से बात करने का फरमान चंदवा : थाना क्षेत्र के चकला नावाटोली में मंगलवार की रात करीब 11 बजे उग्रवादी संगठन जेपीसी का सशस्त्र दस्ता पहुंचा. टोरी-शिवपुर रेल लाइन निर्माण कार्य करा रहे ट्रैक एंड टावर इन्फ्रा ट्रैक प्रा. लि. के कर्मचारियों को धमकी […]
विज्ञापन
पांच-छह लोगों का मोबाइल छीन ले गये
परचा छोड़ कर संगठन से बात करने का फरमान
चंदवा : थाना क्षेत्र के चकला नावाटोली में मंगलवार की रात करीब 11 बजे उग्रवादी संगठन जेपीसी का सशस्त्र दस्ता पहुंचा. टोरी-शिवपुर रेल लाइन निर्माण कार्य करा रहे ट्रैक एंड टावर इन्फ्रा ट्रैक प्रा. लि. के कर्मचारियों को धमकी दी. संगठन से बात करने के बाद ही काम शुरू करने का फरमान जारी किया.
दस्ते के लोग पांच-छह लोगों का मोबाइल भी छीन ले गये. परचा छोड़ कर कहा है कि संगठन के आदेश के बगैर काम करने पर फौजी कार्रवाई की जायेगी. इधर, इस बाबत कोई भी कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है. पुलिस ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है. उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात इसी संगठन द्वारा सीएमएम रोड में पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मार-पीट कर काम बंद करा दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




